अक्षांश ( Latitude ) :-
पृथ्वी पर क्षैतिज कतारें या पूर्व से पश्चिम जाने वाली रेखा को अक्षांश कहा
जाता है पृथ्वी पर कुल अक्षांश की संख्या 180 है दो अक्षांशो की बिच की दुरी 111
KM होता है |
पृथ्वी में 2 प्रकार की गति गति होती है
घूर्णन गति ( Rotation Motion ) :-
पृथ्वी अपने अक्ष पर जो घुमती है उसे घूर्णन गति कहते है घूर्णन गती के कारण पृथ्वी पर दिन रात होते है इसलिए इसे दैनिक गति भी कहा जाता है पृथ्वी अपने अक्ष पर पूरा चक्कर लगाने में लगभग 24 घंटा का समय लेती है |
परिभ्रमण गति ( Revolution Motion ) :-
पृथ्वी सूर्य का जो चक्कर लगाती है उसे परिभ्रमण गति कहते है पृथ्वी सूर्य का
एक चक्कर 365 दिन 6 घंटा में पूरा करती है इसे वार्षिक गति भी कहा जाता है और इस
गति के कारण पृथ्वी पर मौसम में परिवर्तन होता है |
नोट 1 –
पृथ्वी अपने अक्ष पर
नोट 2 –
सूर्य जब विषुवत रेखा पर होता है तो पृथ्वी पर दिन और रात बराबर होते है ऐसी
स्थिति वर्ष में दो बार होती है 21 मार्च और 22 सितम्बर |
नोट 3 –
21 जून को सूर्य कर्क रेखा के लम्बवत होता है और इस तिथि को उतरी गोलार्ध में दिन
सबसे बड़ा और रात सबसे छोटा होता है इसी तारीख को दक्षिणी गोलार्ध में दिन सबसे
छोटा एवं रात सबसे बड़ा होता है |
नोट 4 –
22 दिसम्बर को सूर्य मकर रेखा के ऊपर होता है इस तिथि को उतरी गोलार्ध में दिन
सबसे छोटा एवं रात सबसे बड़ा होता है जबकि इसी तिथि को दक्षिणी गोलार्ध में दिन
सबसे बड़ा एवं रात सबसे छोटी होती है |
नोट 5 –
भारत उतरी गोलार्ध में स्थित है भारत के लगभग मध्य भाग से कर्क रेखा गुजरती है
कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है ये राज्य है - मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, छतीसगढ़,
मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात |
0 Comments